चीन, रूस और भारत के साथ सहयोग बढ़ाने का इच्छुक


बीजिंग, 8 जून (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने सोमवार को नियमित संवाददाता सम्मेलन की अध्यक्षता की।

इस मौके पर प्रवक्ता ने कहा कि चीन, रूस और भारत तीनों नवोदित आर्थिक शक्तियां हैं। बेहतर संबंध कायम रखना न सिर्फ तीनों देशों के हितों के अनुरूप है, बल्कि क्षेत्रीय व विश्व शांति, सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि के लिए भी लाभदायक है। चीन, रूस और भारत के साथ सहयोग बढ़ाने में संपर्क कायम रखना चाहता है।

उधर, यूरोपीय संघ ने हाल में संबंधित देशों को तथाकथित ‘चीन पर निर्भरता’ कम करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस बारे में प्रवक्ता लिन च्येन ने कहा कि चीन ने कई बार प्रकाश डाला कि औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखला में चीन और यूरोप के बीच गहन एकीकरण और आपसी निर्भरता आर्थिक वैश्वीकरण और बाजार की भूमिका का नतीजा है, जो दोनों पक्षों के उद्यमों के हितों के अनुरूप है। चीन-यूरोप आर्थिक और व्यापारिक संबंध कोई शून्य-जमा खेल नहीं है। चीन और यूरोप पारस्परिक उपलब्धि और आपसी लाभ वाली समान जीत साकार कर सकते हैं। यूरोप के साथ आर्थिक मतभेद के निपटारे में चीन का रवैया खुला और सक्रिय है। आशा है कि यूरोप वार्ता और सलाह-मशविरे के जरिए चीन के साथ समस्याओं का समाधान करेगा, ताकि चीन-यूरोप आर्थिक सहयोग का विकास बढ़ सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Related Articles

Latest News