Chhattisgarh Election 2023 : बस्तर संभाग की कुल 12 विधानसभा सीटें और दुर्ग संभाग की आठ सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। भूपेश सरकार के तीन मंत्रियों और पिछली रमन सरकार के पांच मंत्रियों और एक सांसद की साख दांव पर लगी है। बस्तर संभाग में हर बार की तरह इस बार भी चुनाव चुनौतियों से भरा होगा।
