पीएम के संभावित आगमन पर गौनाहा तक ट्रेन परिचालन की उम्मीद बढ़ गई है। नरकटियागंज- गौनाहा के बीच करीब 22 किमी रेलखंड का काम पूरा हो चुका है। सीआरएस ने निरीक्षण भी कर लिया है लेकिन अब तक रेल परिचालन शुरू नहीं हो पाया है। इसका असर गौनाहा के करीब दस पंचायत की डेढ़ लाख से अधिक लोगों पर पड़ रहा है।
