Ayodhya: भगवान श्रीराम की राज्याभिषेक यात्रा में उमड़ा संस्कृतियों का सागर, झांकियों ने मन मोह लिया, तस्वीरें

साकेत महाविद्यालय से शनिवार सुबह जब भगवान श्रीराम की राज्याभिषेक यात्रा निकली तो पूरी अयोध्या राममय हो उठी। श्रीराम के स्वागत में न सिर्फ संस्कृतियों का सागर उमड़ पड़ा बल्कि उनकी एक झलक पाने के लिए अयोध्यावासी दौड़ पड़े। श्री राम की राज्याभिषेक यात्रा ने जन-जन के राम की अलख जगाई।चलत विमान कोलाहल होई, जय रघुवीर कहै सब कोई…. बजाओ ढोल स्वागत में मेरे घर राम आए हैं… कुछ इसी तरीके का दृश्य अयोध्या में जीवंत को उठा।

Related Articles

Latest News