नेपाल सीमा क्षेत्रों में विकास की सराहना, हरि चरण शाह बोले—योगी सरकार ने यूपी में रोजगार के नए अवसर बढ़ाए

  • योगी सरकार ने नेपाल सीमा से लगे जिलों में काफी विकास किया: हरि चरण शाह
  • लखनऊ आए नेपाली जनता दल के अध्यक्ष हरि चरण शाह ने कहा- नेपाल के बहुत लोगों को यूपी में मिला है रोजगार

केसरिया न्यूज़, लखनऊ: भारत दौरे के दौरान लखनऊ आए नेपाली जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरि चरण शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि नेपाल बॉर्डर पर सौहार्दपूर्ण माहौल और आवागमन के लिए यूपी सरकार का सहयोग बेहद अहम रहा है।

हरि चरण शाह गुरुवार को लखनऊ पहुंचे। उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल के अच्छे रिश्ते के लिए उत्तर प्रदेश का साथ महत्वपूर्ण है। दशकों से नेपाल और यूपी के सीमावर्ती जिलों में रोटी-बेटी का रिश्ता चलता आ रहा है। गोरखपुर से लेकर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में नेपाली मूल के लोगों का रोजगार चल रहा है। नेपाल बॉर्डर से सटे जिलों और बॉर्डर एरिया में यूपी सरकार ने काफी विकास किया है। इससे दोनों देशों को फायदा हो रहा है। पर्यटन भी बढ़ रहा है।

शाह ने कहा कि नेपाल का काफी बड़ा बॉर्डर एरिया उत्तर प्रदेश के साथ जुड़ता है। योगी सरकार का रवैया नेपाल के लिए काफी सकारात्मक रहा है। उम्मीद है कि यह रिश्ता आगे भी मधुर रहेगा। यूपी व नेपाल, धार्मिक डोर से भी जुड़े हुए हैं। माता सीता का मायका जनकपुर (नेपाल) और ससुराल अयोध्या (यूपी) में है, जिसने हमें जोड़ रखा है।

Related Articles

Latest News