UP: ‘बनने चले सिपाही, पहुंच गए जेल’ हरदोई में पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंधमारी की कोशिश, आगरा का छात्र गिरफ्तार

 हरदोई में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दौरान नकल का एक मामला सामने आया है। परीक्षा के एक दिन पहले परीक्षा केंद्र में बहाने से मोबाइल छिपाकर नकल करने के दौरान एक परीक्षार्थी को कर्मचारियों की सतर्कता के चलते धर दबोचा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 

बताते चले कि नगर के वेणी माधव विद्यापीठ इंटर कालेज में मंगलवार को परीक्षा के दौरान मोबाइल से नकल कराने के आरोप में रोहित पथौरी पुत्र प्रेमवीर निवासी कुण्डौली थाना डौकी जनपद आगरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि सोमवार को द्वितीय पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद वह गेट पर तैनात गार्ड को यह बताकर अंदर चला गया वह अपना प्रवेश पत्र अंदर ही भूल आया है।

इस दौरान उसने अपना मोबाइल फोन व पूर्व की होमगार्ड परीक्षा का प्रश्न पत्र वाटर कूलर के साथ छिपा दिया। मंगलवार को प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान गेट पर चेकिंग होने के बाद मोबाइल फोन को वाटर कूलर के पास से उठाकर बाथरूम में छिपा दिया तथा पूर्व की प्रतियोगी परीक्षा का प्रश्न पत्र लेकर परीक्षा कक्ष में चला गया। लगभग सवा ग्यारह बजे वह पूर्व की प्रतियोगी परीक्षा का प्रश्न पत्र अपनी टेबिल पर छोड़ कर वर्तमान प्रश्न पत्र अपने साथ लेकर कपड़ों में छिपाकर बाथरूम की ओर जाने लगा।

Related Articles

Latest News