Russia Ukraine War। रूस पोलैंड पर भी हमला कर सकता है पिछले दो सालों में कई बार यह सवाल पूछे जा चुके हैं। इस सवाल का जवाब आखिरकार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दे दिया है। पुतिन ने गुरुवार को कहा कि पोलैंड या लातविया पर आक्रमण करने का सवाल ही पैदा नहीं होता।
