जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी के विरुद्ध सर्वोच्च न्यायालय में दाखिल याचिका में जो जानकारी दी थी उसके आधार पर उन्होंने स्वयं को निर्दोष बताया था। आवेदन में कहा गया है कि बरियातू की जिस 8.5 एकड़ जमीन को हड़पने की कोशिश मामले में ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था उस जमीन का पूरा इतिहास हेमंत ने याचिका के साथ संलग्न किया था।
