Tuesday, February 24, 2026

न्यूजीलैंड में भारतीय नागरिक की हत्या के मामले में आरोपी की कोर्ट में पेशी


वेलिंग्टन, 6 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय मूल के गुरजीत सिंह (28) की न्यूजीलैंड के डुनेडिन में उनके घर के बाहर हत्या कर दी गई। सिंह की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार 33 वर्षीय एक शख्स को कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी को बिना किसी दलील के हिरासत में भेज दिया गया।

न्यूजीलैंड हेराल्ड अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, उसे गुरजीत सिंह की हत्या के मामले में 27 फरवरी को हाईकोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया गया है।

पुलिस को 29 जनवरी को डुनेडिन के पते पर बुलाया गया था, जहां गुरजीत का शव उनके घर के बाहर खून से लथपथ पाया गया था।

लुधियाना के पामल निवासी नवविवाहित गुरजीत टेलीकॉम कंपनी कोरस में एक टेक्नीशियन के रूप में काम कर रहा था। वह हिलेरी स्ट्रीट में अपने घर पर अपनी पत्नी के आने का इंतजार कर रहा था।

हेराल्ड अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, जासूस सीनियर सार्जेंट कल्लम क्राउडिस ने पुष्टि की कि पैथोलॉजिकल फाइंडिंग से संकेत मिलता है कि गुरजीत की मौत किसी नुकीली चीज से किए गए हमले के कारण हुई। उसके शरीर पर कई घाव थे।

क्राउडिस ने पुष्टि की कि उनकी मौत के मामले में हत्या की जांच जारी है। न्यूजीलैंड पुलिस ने सोमवार को कहा था कि डुनेडिन स्थित 25 जांचकर्ताओं और क्राइस्टचर्च स्थित ईएसआर वैज्ञानिकों की एक टीम को उनकी मौत की जांच का काम सौंपा गया था।

इसके अलावा वे लोगों से मिले सीसीटीवी फुटेज का आकलन कर रहे हैं, और गुरजीत की मौत से पहले उसकी गतिविधियों को पता लगाने का प्रयास करने के लिए उसके पारिवारिक मित्रों और सहकर्मियों से पूछताछ कर रहे हैं।

सिंह के पिता 5 फरवरी को डुनेडिन में हैं। पुलिस और पंजाबी समुदाय उनके सपोर्ट में है।

जांचकर्ताओं की एक टीम ने इस मामले पर बड़े पैमाने पर काम किया है और अभी भी जांच जारी है। ओटागो पंजाबी फाउंडेशन ट्रस्ट ने उस परिवार की मदद करने के लिए ‘गिव ए लिटल पेज’ बनाया है।

फाउंडेशन के सदस्य और दोस्त नरिंद्रवीर सिंह ने हेराल्ड अखबार को बताया कि गुरजीत का कभी भी किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं था। उन्होंने कहा कि लगभग दो हफ्ते पहले, गुरजीत को संदेह हुआ था कि किसी ने उसके घर में घुसने की कोशिश की थी, उसके बाद उसने सीसीटीवी कैमरे खरीदे, लेकिन कैमरों को लगाने का उन्हें मौका नहीं मिला था।

–आईएएनएस

एफजेड/एसकेपी


Related Articles

Latest News