तुर्किये की एक अदालत में उस समय हड़कंप मच गया। जब दो हमलावरों ने इस्तांबुल कोर्ट हाउस पर हमला करने की कोशिश की। इस हमले में पांच लोग घायल हो गए जबकि सुरक्षा कर्मियों ने दोनों हमलावरों को मार गिराया है। तुर्किये के गृह मंत्री अली ने कहा कि मैं हमारे बहादुर पुलिस अधिकारियों को बधाई देता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
