नई दिल्ली : आइएनडीआइए में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए तालमेल को लेकर जारी ऊहापोह के बीच कुछ सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस ने लगभग सहमति बन जाने के संकेत दिए हैं। पंजाब को छोड़कर आम आदमी पार्टी के साथ सीट बंटवारे की बात लगभग तय हो गई है।आम आदमी पार्टी दिल्ली में चार-तीन के फार्मूले पर राजी है। कांग्रेस (Congress) ने भी गुजरात समेत एक-दो अन्य राज्यों में आप को सीट देने पर सहमत होने के संकेत दिए हैं। महाराष्ट्र में शिवसेना यूबीटी और शरद पवार की राकांपा के साथ सीट बंटवारे का खाका तैयार हो गया है।
