Wednesday, February 25, 2026

लाइव सिंगिंग परफॉर्मेंस को लेकर इमोशनल हुईं परिणीति चोपड़ा, कहा- 'वैसा ही हुआ, जैसी उम्मीद थी'


मुंबई, 29 जनवरी (आईएएनएस)। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने लाइव सिंगिंग की शुरुआत की और कहा कि इस परफॉर्मेंस में वह सब कुछ था जो वह चाहती थीं।

परिणीति ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उनके कॉन्सर्ट की झलक है। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर कर बताया कि ये परफॉर्मेंस इसलिए खास है क्योंकि उन्होंने अपने शहर मुंबई में परफॉर्म किया है।

तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”’और यह हो गया। जब मैं इसे लिख रही हूं तो मेरी आंखों में आंसू आ गए। मेरा अब तक का पहला लाइव सिंगिंग परफॉर्मेंस कल रात थी। ये वो सब कुछ था, जिसकी मैं उम्मीद कर रही थी। आप सभी ने जो प्यार दिखाया, उसके लिए आपका धन्यवाद। ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है।”

इस महीने की शुरुआत में, परिणीति ने साझा किया था कि अब उनके दो करियर हैं – एक्टिंग और उनकी म्यूजिकल जर्नी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति की अगली फिल्म ‘चमकीला’ है, जिसमें उनके साथ दिलजीत दोसांझ दिखाई देंगे।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी


Related Articles

Latest News