Patna : नीतीश कुमार के इस्तीफा देते ही महागठबंधन में बची हुई पार्टियों के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। सबसे अधिक लालू परिवार हमलावर दिख रहा है। तेजप्रताप, तेजस्वी से लेकर रोहिणी आचार्य भी नीतीश कुमार को घेरने में लग गए हैं। तेजस्वी यादव ने तो नीतीश कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं इससे पहले नीतीश कुमार ने बीते रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में दो डिप्टी सीएम और 6 मंत्री को जगह दी गई है। भाजपा के दिग्गज नेता सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। इनके अलावा प्रेम कुमार और श्रवण कुमार जैसे दिग्गज नेता को भी कैबिनेट में जगह दी गई है।
