झारखंड : नौकरी के बदले जमीन मामले में आज पटना स्थित ईडी के कार्यालय में राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से पूछताछ चल रही है। इसे लेकर राजद कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। सभी ईडी कार्यालय के बाहर डटे हुए हैं और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इधर हेमंत सोरेन से भी पूछताछ के लिए दिल्ली स्थित उनके आवास ईडी की टीम पहुंची हुई है।
