झारखंड में जमीन घोटाला प्रकरण में ईडी की टीम आज दिल्ली में सीएम सोरेन से पूछताछ करने के लिए उनके लोकेशन पर पहुंची हुई है लेकिन अब तक उनसे मुलाकात नहीं हो पाई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार शाम दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। मुख्यमंत्री से होने वाली पूछताछ को देखते हुए रांची में उनके आवास और ईडी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई गई है।
