Pariksha Pe Charcha 2024 : पीएम नरेंद्र मोदी आज बच्चों के साथ परीक्षा पर चर्चा कर रहे हैं। इस चर्चा में वो बच्चों को परीक्षा के तनाव को कम करने के नुस्खे बता रहे हैं। पिछले कई साल से पीएम मोदी इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। पीएम के साथ देश के सैकड़ों स्कूलों के बच्चे शामिल हैं। भारत मंडपम में हो रहा है कार्यक्रम।
