Monday, February 23, 2026

लखनऊ: लोकसभा चुनाव को देखते हुए यूपी पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल किए गए हैं।

लखनऊ: लोकसभा चुनाव को देखते हुए यूपी पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल किए गए हैं। आठ IPS, 18 ASP और 39 DSP इधर से उधर कर दिए गए हैं। स्थानांतरित हुए IPS अफसरों में सात 2020 बैच के और एक 2019 बैच के हैं। IPS अभिनव त्यागी को कुशीनगर, आदित्य बंसल को मुजफ्फरनगर ग्रामीण, चिराग जैन को आजमगढ़ ग्रामीण, विक्रम दहिया को पीलीभीत, अनुकृति शर्मा को संभल, अभिजीत कुमार को फतेहपुर, मानुष पारीक को अम्बेडकरनगर और मनोज कुमार रावत को गोंडा में तैनाती दी गई है। सभी को अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती मिली है।

Related Articles

Latest News