Tuesday, February 24, 2026

अमित शाह से मिले राजस्थान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री


नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर अपने-अपने राज्यों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

शाह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात की तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दोनों मुख्‍यमंत्रियों के साथ प्रदेश के विकास व सुशासन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।

उन्‍होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, “आज राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भेंट हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न को आगे बढ़ाते हुए भजनलाल शर्मा राजस्थान को कांग्रेस के कुशासन से मुक्त कर तरक्की की नई राह की ओर अग्रसर करने की दिशा में सकारात्मक कार्य कर रहे हैं। मुझे विश्‍वास है कि उनके नेतृत्व में राजस्थान चहुंमुखी विकास का साक्षी होगा।”

–आईएएनएस

एसटीपी/एसजीके


Related Articles

Latest News