तीसरी मंजिल से पत्नी की धक्का देकर की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार


गाजियाबाद, 27 जनवरी (आईएएनएस)। गाजियाबाद में एक शख्स ने पत्नी को तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया। जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपी विकास ही पत्नी को अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद विकास पत्नी के शव को छोड़कर अस्पताल से भाग गया।

घटना शुक्रवार रात कविनगर थाना क्षेत्र ​​​​से सामने आई। जिसके बाद शनिवार को पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, गाजियाबाद के विकास चौधरी और बागपत की रहने वाली शालू की 10 साल पहले शादी हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। विकास एमएमएच कॉलेज में पार्किंग का ठेकेदार है और शराब पीने का आदी है।

पूछताछ में विकास ने बताया कि मेरा पत्नी से किसी ना किसी बात पर झगड़ा होता रहता था। वह मेरी सुनती नहीं थी। शुक्रवार रात जब कहासुनी हुई तो मैंने उसे धक्का दे दिया और वह नीचे गिर गई।

–आईएएनएस

पीकेटी/एबीएम


Related Articles

Latest News