बांग्ला में दिल जीता उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने

WhatsApp Image 2026 04 16 at 23.13.22 1 1

केसरिया न्यूज़, बीरभूम, 16 अप्रैल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की जनसभाओं में उपस्थित जनसमूह से बांग्ला में संवाद कर उनका दिल जीत लिया। रामपुरहाट व बोलपुर में मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से कहा कि आप सबको भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताना है। अपना आशीर्वाद देना है। इसलिए अब मैं जो कहूंगा, आप लोग उसका जवाब दीजिएगा। फिर सीएम ने कहा, ऑन्धकार हटबे (अंधकार हटेगा)। जनता ने उत्तर दिया- सूरोज उठेबे, कोमोल खिलबे (सूरज उगेगा-कमल खिलेगा)। मुख्यमंत्री ने आगे कहा, पलटानो दोरकार (परिवर्तन की जरूरत है), जनता ने उत्तर दिया- चाई बीजेपी सोरकार (चाहिए भाजपा सरकार)। सीएम ने जब “आमार सोनार बांग्ला, टीएमसी मुक्तो बांग्ला (हमारा सोने जैसा बंगाल, टीएमसी मुक्त बंगाल)” कहा तो उपस्थित जनसमूह ने भी दोनों हाथ उठाकर इसे कई बार दोहराया। सीएम योगी के इस संवाद ने जनसभा में उपस्थित लोगों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में भी नया जोश भर दिया।

Related Articles

Latest News