Nirmala Sitharaman: ओडिशा के झारीगांव में पेंशन लेने के लिए टूटी हुई कुर्सी के सहारे बुजुर्ग महिला का बैंक चलकर जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है. इस बुजुर्ग महिला का नाम सुर्या हरिजन है जिनकी अंगूली टूट गई है जिसके चलते वे अपना पैसा नहीं निकाल पा रही हैं.
न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस बुजुर्ग महिला के वीडियो को ट्वीट किया तो भारतीय स्टेट बैंक ने भरोसा दिया कि बुजुर्ग महिला का पेंशन उनके घर पर डिलिवर किया जाएगा. झारीगांव में नजदीक के एसबीआई शाखा ने फौरन महिला को पैंशन का भुगतान कर दिया जो उनके खाते से मैन्युअली काट लिया गया. जारीगांव के एसबीआई ब्रांच के शाखा प्रबंधक ने कहा कि सुर्या हरिजन पहले अपना ओल्ड एज पेंशन गांव के सीएसपी प्वाइंट से कलेक्ट करती थीं. लेकिन बुजुर्ग होने के कारण उनकी फिंगर प्रिंट का मिलान नहीं हो पा रहा था. फिर वो अपने रिश्तेदार के साथ बैंक के शाखा गई जहां ब्रांच मैनेजर ने उनके पेंशन का भुगतान कर दिया. साथ में बुजुर्ग महिला को व्हीलचेयर भी दिया गया.
#WATCH | A senior citizen, Surya Harijan walks many kilometers barefoot with the support of a broken chair to reach a bank to collect her pension in Odisha’s Jharigaon
SBI manager Jharigaon branch says, “Her fingers are broken, so she is facing trouble withdrawing money. We’ll… pic.twitter.com/Hf9exSd0F0
— ANI (@ANI) April 20, 2023
हालांकि इस वीडियो के वायरल होने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने वीडियो को ट्वीट करते हुए हालात पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने प्रशासन से मानवता दिखाते हुए बुजुर्ग महिला की मदद करने की अपील की. वित्त मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैनें देखा कि एसबीआई के मैनेजर ने मामले का संज्ञान लिया है. पर काश डिपार्टमेंट ऑफ फाइनैंशियल सर्विसेज और एसबीआई ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए मानवीय पहल किया होता. उन्होंने पूछा क्या कोई बैंक मित्र नहीं है?
Can see the manager of the @TheOfficialSBI responding but yet wish @DFS_India and @TheOfficialSBI take cognisance of this and act humanely. Are they no bank Mitra? @FinMinIndia https://t.co/a9MdVizHim
— Nirmala Sitharaman (@nsitharaman) April 20, 2023
वित्त मंत्री के इस ट्वीट के बाद भारतीय स्टेट बैंक ने रेस्पांड करते हुए लिखा कि बैंक खुद इस वीडियो को देखकर दुखी है और बैंक ने महिला को घर पर पेंशन देकर मुद्दे को सुलझा दिया है साथ में महिला को व्हीलचेयर भी डोनेट किया है. एसबीआई ने कहा कि ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक प्रोटोकॉल पहले से मौजूद है. हमने इस मामले का संज्ञान लिया है और अपने सभी बैंक मित्र को दिशानिर्देश दिया है कि किसी भी समस्या के मामले में अपनी लिंक शाखाओं से संपर्क कर सकें. बैंक बुजुर्ग पेंशनरों के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करने के लिए बैंक मित्र चैनलों पर आईरिस स्कैनर लगाये जाने के विकल्पों पर विचार कर रहा है.
ये भी पढ़ें
