दिल्ली में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, 4 गिरफ्तार


नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिणी दिल्ली में पुरानी दुश्मनी को लेकर चार लोगों ने 17 वर्षीय एक लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात 8 बजे अंबेडकर नगर थाने में पीसीआर कॉल मिली। जिसमें बताया गया है कि एक लड़के को चार-पांच लोगों ने चाकू मार दिया है। कॉल मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। घायल को एम्स अस्पताल ले जाया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ”पुलिस टीम एम्स अस्पताल पहुंची जहां ऑपरेशन थिएटर में घायल पीयूष का इलाज चल रहा था। एमएलसी के अनुसार, नाबालिग के शरीर पर चाकू लगने के छह निशान थे और मरीज बयान के लिए अयोग्य नहीं था।”

इसके बाद क्राइम टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। इसी बीच घायल की मौत की सूचना मिली। पूछताछ में पता चला कि भूपेंद्र उर्फ बुच्ची, वरुण, विनय और तुषार नाम के चार लोगों ने पीयूष पर चाकू से हमला किया था। इन सभी की उससे पहले से दुश्मनी थी क्योंकि दीवाली के दिन पीड़ित ने भूपेंद्र और वरुण को थप्पड़ मारा था।

अधिकारी ने आगे कहा कि सभी आरोपी मदनगीर के ब्लॉक ई-2 के रहने वाले हैं। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई और सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया गया। अपराध में इस्तेमाल किए गए दो चाकू बरामद किए गए।

–आईएएनएस

एफजेड/एबीएम


Related Articles

Latest News