मध्य प्रदेश : इकबाल सिंह बैंस हुए सेवानिवृत्त, वीरा राणा बनीं मुख्य सचिव


भोपाल 29 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का प्रभार वीरा राणा को सौंपा गया है, वहीं इकबाल सिंह बैंस को सेवानिवृत्ति लेने के आदेश जारी हो गए हैं। राज्य के वर्तमान मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का गुरुवार को कार्यकाल खत्म हो रहा है और उनके स्थान पर वीरा राणा को मुख्य सचिव का प्रभार दिया गया है।

वीरा राणा अब तक माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष और कृषि उत्पादन आयुक्त के दायित्वों को संभाल रही थीं, साथ ही उन्हें मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

ज्ञात हो कि इकबाल सिंह बैंस को 6-6 माह का दो बार एक्सटेंशन दिया गया था। पहला कार्यकाल उनका 6 माह का एक दिसंबर 2022 से 31 मई 2023 तक बढ़ाया गया था, वहीं दूसरा कार्यकाल एक जून से 30 नवंबर 2023 तक बढ़ाया गया था। उनका सेवा-विस्‍तार काल समाप्त हो गया है और उन्हें शासकीय सेवा से सेवानिवृत्ति दे दी गई है।

–आईएएनएस

एसएनपी/एसजीके


Related Articles

Latest News