न्यूयॉर्क सबवे ट्रेन में गोलीबारी, 2 घायल


न्यूयॉर्क, 29 नवंबर (आईएएनएस)। न्यूयॉर्क शहर में चलती मेट्रो ट्रेन में एक नाबालिग लड़के और एक आदमी को गोली मार दी गई, जिसके चलते वे घायल हो गए।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना मंगलवार शाम करीब 5.40 बजे ब्रुकलिन में मैनहट्टन जाने वाली सी ट्रेन में हुई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।

गोलीबारी के कारण यात्रियों को लगभग दो घंटे तक असुविधा का सामना करना पड़ा।

दोनों पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।

आरोपी अभी गिरफ्त से दूर है।

न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के अनुसार, 8 नवंबर तक न्यूयॉर्क में 900 से ज्यादा गोलीबारी की घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें ब्रुकलिन में 308 घटनाएं शामिल थीं।

अप्रैल 2022 में, फ्रैंक जेम्स नाम के एक व्यक्ति ने ब्रुकलिन में एक मेट्रो में 10 यात्रियों को गोली मार दी, जिसकी व्यापक रूप से रिपोर्ट की गई।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी


Related Articles

Latest News