Thursday, February 12, 2026

गोरखपुर की ‘गंगा’ में उतरी ‘आकाशगंगा’, गुरु गोरक्षनाथ घाट पर सवा लाख दीपों से अचिरावती का आंचल दमका

गोरखपुर। एक ओर राप्ती की जलधारा तो दूसरी तरफ जन आस्था का प्रवाह है। नदी में उठती जल तरंग की तरह गुरु गोरक्षनाथ घाट पर हर मन में उठ रही उमंग की लहर साफ महसूस हो रही है। पग-पग उल्लास और हर डग पर उत्साह नजर आ रहा है। हिलोरे मारता यह उत्साह शाम 04:20 बजे तब आकाश छू लेता है, जब सिद्धार्थनगर के विधायक श्यामधनी राही दैनिक जागरण के दिव्य दीपोत्सव का पहला दीप जलाते हैं।

Related Articles

Latest News