तृणमूल कांग्रेस केंद्र सरकार द्वारा कथित संवैधानिक उल्लंघनों व संघवाद पर हमले की निंदा करते हुए बंगाल विधानसभा में प्रस्ताव लाएगी। सत्तारूढ़ दल की तरफ से खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी चर्चा में भाग लेंगी। माना जा रहा है कि ममता सहित तृणमूल के अन्य वरिष्ठ मंत्री व विधायक केंद्र के कथित संविधान विरोधी गतिविधियों को उजागर कर भाजपा को घेरने की कोशिश करेंगे।
