CM Nitish Kumar मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दरभंगा पहुंचे। दरभंगा पहुंच सीएम ने दरभंगा एम्स निर्माण के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का पत्र आया है उसके अनुरूप स्थल को विकसित किया जाएगा। फोरलेन बनवा रहे हैं। सीएम ने कहा कि जब दरभंगा एम्स बन जाएगा तब नेपाल समेत हर जगह से यहां लोग इलाज कराने के लिए आएंगे।
