आगरा: भाड़ई रेलवे स्टेशन के पास पातालकोट एक्सप्रेस के दो डिब्बों में लगी आग, दो यात्री झुलसे, मची चीख-पुकार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना मलपुरा के भाड़ई रेलवे स्टेशन के पास पंजाब के फिरोजपुर से मध्य प्रदेश के सिवनी जाने वाली पातालकोट एक्सप्रेस (14624) के दो डिब्बों में आग लग गई। बुधवार दोपहर को हुई इस घटना के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। सूत्रों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस आग की चपेट में दो यात्री आए हैं। ट्रेन में लगी आग से चीख-पुकार मच गई। प्रशासन को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

Related Articles

Latest News