रामपुर में जमीन खरीदना महंगा हो गया है। भूमि खरीदने वालों को अब और ज्यादा जेब खाली करनी पड़ेगी। प्रशासन ने नए सर्किल रेट बढ़ाने को हरी झंडी दे दी है। यह नए सर्किल रेट 21 अक्टूबर से लागू हो जाएंगे। ज्वाला नगर लक्ष्मी नगर साईं विहार कालोनी में जमीन खरीदना और महंगा हो गया है। यहां पर 1200 से 1500 प्रति वर्ग मीटर के रेट पर बढ़ाए गए हैं।
