Delhi Crime बलबीर नगर में लोन की रकम न चुकाने पर एक शख्स ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपने कारोबारी पार्टनर की दूसरी मंजिल से धक्का देकर हत्या कर दी। इसके बाद घर से दो लाख रुपये व गहने लूटकर ले गए। मृतक की पहचान रोहित जैन के रूप में हुई। शाहदरा थाना ने हत्या और लूटपाट समेत कई धाराओं में प्राथमिकी की है।
