पहले मांग कर पिया पानी, फिर हथियार के बल पर लूट लिए फाइनेंस कंपनी से लाखों रुपए


हाजीपुर, 20 अक्तूबर (आईएएनएस)। बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में धावा बोलकर वहां रखे रुपए लूटकर लुटेरे फरार हो गए। लूटपाट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

अब पुलिस लुटेरों को पहचानने में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, बिदुपुर थाना क्षेत्र के शांति मार्केट स्थित एक फाइनेंस कंपनी में एक मोटर साइकिल पर सवार होकर तीन लोग ग्राहक के रूप में पहुंचे।

बताया जाता है कि इस दौरान एक व्यक्ति ने पीने के लिए पानी मांगा। एक कर्मचारी ने पीने के लिए पानी दिया। इसके बाद तीनों अपराधियों ने हथियार निकाल लिए और वहां रखे रुपए लूटकर फरार हो गए।

पुलिस अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के तत्काल बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। करीब चार लाख रुपए की बात सामने आई है।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी के फुटेज से अपराधियों को चिन्हित कर लिया गया है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

–आईएएनएस

एमएनपी/एसकेपी


Related Articles

Latest News