चीन के और 4 गांव यूएन विश्व पर्यटन संगठन की 'सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों' की सूची में शामिल


बीजिंग, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। उज़्बेकिस्तान के समरकंद शहर में आयोजित संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) के पूर्णाधिवेशन के 25वें सत्र ने 19 अक्टूबर को पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें साल 2023 यूएनडब्ल्यूटीओ “सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों” की सूची की घोषणा की गई।

चीन के च्यांगशी प्रांत के हुआंगलिंग गांव, चच्यांग प्रांत के श्याच्यांग गांव, कानसू प्रांत के चाकाना गांव और शैनशी प्रांत के चूच्यावान गांव को सूची में शामिल किया गया। बता दें कि इस वर्ष 63 देशों से कुल 258 आवेदन प्रस्तुत किए गए, और 32 देशों के 54 गांवों को अंतिम रूप से चुना गया।

साल 2021 में चुने जाने वाले चच्यांग प्रांत के य्वी गांव, आनहुई प्रांत के शिती गांव और साल 2022 में चुने जाने वाले क्वांगशी च्वांग स्वायत्त प्रदेश के ताचाई गांव, छोंगछिंग केंद्र शासित शहर के चिनचू गांव को मिलाकर, चीन में चयनित गांवों की कुल संख्या 8 तक पहुंच गई है, जो दुनिया में पहले स्थान पर है।

चीनी संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अब तक 1,597 राष्ट्रीय प्रमुख गांवों और कस्बों में ग्रामीण पर्यटन शुरू किया गया है, और 60 हज़ार से अधिक प्रशासनिक गांवों ने ग्रामीण पर्यटन संचालन शुरू किया है।

ग्रामीण पर्यटन एक उज्ज्वल व्यवसाय कार्ड बन गया है जो विभिन्न स्थानों की सांस्कृतिक विशेषताओं को उजागर करता है। साथ ही, यह पर्यटन उपभोग बाजार को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण शक्ति, और नए युग में ग्रामीण पुनरोद्धार के लिए नई प्रेरक शक्ति भी बन गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस


Related Articles

Latest News