गया-पटना सवारी गाड़ी 03338 में बम की अफवाह से यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। इस बात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत अलर्ट मोड में आ गई। इसको लेकर जहानाबाद स्टेशन पर ट्रेन रोककर जांच की गई। हालांकि पुलिस को इस संबंध में कुछ नहीं मिला। आठ मिनट के अंतराल में दो लोगों ने फोन कर जीआरपी पुलिस को ट्रेन में बम होने की सूचना दी।
