ICC World Cup 2023 का 17वां मैच भारत और बांग्लादेश के बीच पुणे में 19 अक्टूबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम ने विश्व कप 2023 में लगातार तीन मैचों में जीत हासिल की है, जबकि बांग्लादेश को 3 मैचों में से सिर्फ 1 में जीत मिली है। भारत की नजरें इस मैच में बांग्लादेश को हराकर चौथी जीत दर्ज करने पर होगी।
