विंबलडन: सिनर अपना खिताब बचा सकते हैं, पूर्व फाइनलिस्ट यूजनी बूचार्ड का बयान


नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। विंबलडन की पूर्व फाइनलिस्ट यूजनी बूचार्ड ने गत चैंपियन जैनिक सिनर के फ्रेंच ओपन से जल्द बाहर होने के बावजूद लगातार दूसरा विंबलडन खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना है। उन्होंने कहा कि सिनर का खेल घास के लिए एकदम सही है।

बूचार्ड ने जियो हॉटस्टार पर कहा, “मेरी पहली पसंद सिनर होंगे। वह यहां पहले भी जीत चुके हैं। घास पर उनके खेलने के तरीके से, वह सच में एक टॉप कंटेंडर लगते हैं। इस एडिशन के पहले राउंड में उनका पांच-सेट का मैच बहुत जबरदस्त था। मुझे पक्का नहीं पता कि उनका लेवल क्या है।”

कनाडाई खिलाड़ी का मानना ​​है कि यह मुश्किल ओपनर सिनर के पक्ष में काम कर सकता है। वह टूर्नामेंट में जम जाएंगे। कभी-कभी यह एक अच्छा संकेत होता है। आप सभी दिक्कतों पर काम करते हैं। मैं फिर भी उन्हें चुनूंगी, भले ही उनके पहले राउंड में यह थोड़ा संदेहपूर्ण था।

सिनर हाल के महीनों में मिले-जुले प्रदर्शन के बाद विंबलडन में आए हैं। उन्होंने रोम में इटैलियन ओपन का खिताब जीता था, लेकिन फ्रेंच ओपन में दूसरे राउंड में हारकर बाहर हो गए थे। विंबलडन के ओपनर में उन्होंने सर्बिया के मियोमिर केकमानोविक को 4-6, 6-3, 6-7(6), 6-2, 6-3 से हराया। दो सेट से पीछे रहने के बाद सिनर ने जीत हासिल की। इस जबरदस्त वापसी ने पांच सेट के मैचों में उनकी लगातार पांच हार का सिलसिला भी खत्म कर दिया। पिछेल कुछ निराशाजनक प्रदर्शन और इस मुश्किल जीत के बाद भी सिनर मौजूदा चैंपियन ऑल इंग्लैंड क्लब में सबसे मजबूत कंटेंडर में से एक बने हुए हैं।

इटैलियन खिलाड़ी बुधवार को सेंटर कोर्ट में बोर्गेस के खिलाफ अपने दूसरे राउंड के मुकाबले के लिए लौटेंगे। उन्हें अभी एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (एटीपी) द्वारा दुनिया की नंबर 1 रैंकिंग दी गई है।

–आईएएनएस

पीएके


Related Articles

Latest News