UP: पीलीभीत, देवरिया समेत कई जगह झमाझम बारिश, यूपी के 50 से ज्यादा जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में मौसम करवट बदलने लगा है। भीषण गर्मी का दौर छटने वाला है। मानसूनी गतिविधियां सक्रिय होने लगी हैं। मंगलवार को पीलीभीत, देवरिया और ललितपुर जनपद में झमाझम बारिश हो रही है। कई जिलों में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और कुशीनगर समेत 26 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, मिर्जापुर, प्रयागराज और वाराणसी समेत 29 जिलों में आकाशीय बिजली तड़कने का अलर्ट जारी किया है। कुल मिलाकर यूपी में गर्मी से बड़ी राहत मिलने जा रही है। 
 
यूपी के कई हिस्सों में सोमवार की शाम से ही मौसम का मिजाज बदल गया। फिरोजाबाद, एटा, बहराइच क्षेत्र में बारिश हुई। पीलीभीत में रात दो बजे के आसपास से बारिश हो रही है। फिरोजाबाद में आंधी में पेड़ उखड़ने से बड़ा हादसा हो गया। पेड़ के नीचे दबकर ई-रिक्शा सवार 5 लोगों की मौत हो गई। 

बहराइच-पीलीभीत में मूसलाधार बारिश 

बहराइच में सोमवार को मूसलाधार बारिश हुई। श्रावस्ती में झमाझम बरसात देखने को मिली। दूसरी तरफ आगरा और अलीगढ़ में तपिश बरकरार रही। इन क्षेत्रों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। मंगलवार को पीलीभीत में सुबह से ही बारिश हो रही है।

Related Articles

Latest News