पटना। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय बिहार दौरे पर बुधवार को पटना पहुंच गईं हैं। मुर्मु राज्य सरकार की ओर से तैयार चौथे कृषि रोडमैप को किसानों को समर्पित करेंगी। राष्ट्रपति वायुसेना के विशेष विमान से पटना पहुंची। गार्ड ऑफ ऑनर व अन्य औपचारिकताओं के बाद वे सीधे बापू सभागार पहुंची। यहां उनके साथ सीएम नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी पहुंचे हैं।
