गाजा अस्पताल विस्फोट के बाद हिजबुल्लाह ने आक्रोश दिवस’ का आह्वान किया

18 अक्टूबर लेबनान के ईरान समर्थित हिजबुल्ला आंदोलन ने गाजा पट्टी के एक अस्पताल में हुए विस्फोट की निंदा करते हुये “आक्रोश दिवस” ​​का आह्वान किया और इस “नरसंहार” के लिए इज़राइल को दोषी ठहराया।हिजबुल्ला ने मंगलवार को हमले को “नरसंहार” और “क्रूर अपराध” बताते हुए कहा, “कल, बुधवार को दुश्मन के खिलाफ आक्रोश का दिन होगा। इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने दावा किया है कि इस्लामिक जिहाद द्वारा दागे गए एक रॉकेट के कारण गाजा अस्पताल में विस्फोट हुआ जिसमें सैकड़ों लोगों के मारे जाने की खबर है। हमास और अधिकांश अरब देशों ने इज़राइल को दोषी ठहराया है।

Related Articles

Latest News