UP: मेगा ब्लॉक देगा तकलीफ, 82 दिन तक 100 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित

लखनऊ स्टेशन के प्लेटफार्म चार पर चल रहे ब्लॉक व ओएचई परिवर्तन से लेकर कई काम कराए जा रहे हैं। इसकी वजह 82 दिन रेल यात्रियों दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मुरादाबाद रेल मंडल से गुजरने वाले 100 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। रेलवे ने 13 सितंबर तक ब्लॉक की घोषणा की है। वहीं, बड़ी संख्या में ट्रेनों के प्लेटफार्म भी बदले गए हैं।

रेल प्रशासन के मुताबिक बनारस से 24 जून से 13 सितंबर तक चलने वाली 15107 बनारस-लखनऊ एक्सप्रेस लखनऊ स्टेशन के स्थान पर उतरेटिया स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। 15075 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस, 15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस 24 जून से 13 सितंबर तक परिवर्तित मार्ग उतरेटिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर के रास्ते चलाई जायेगी। 15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस, 15076 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस 24 जून से 13 सितंबर तक आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरेटिया के रास्ते चलाई जायेगी।

जम्मू मंडल में ब्लॉक से ट्रेनें प्रभावित
उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल के मुकेरियां स्टेशन पर नंगलडैम – तलवाड़ा नई ब्रॉड गेज रेललाइन को जोड़ने और ओवर साइडिंग को टेकओवर करने का काम किया जा रहा है। रेल प्रशासन ने 1 जुलाई का ब्लॉक लिया है। जिसकी वजह से मुरादाबाद रेल मंडल की एक ट्रेन को डायवर्ट, चार ट्रेनों को नियंत्रित व रिशेड्यूल करके चलाया जाएगा। इसके अलावा छह ट्रेनों को जम्मू मंडल के मुकेरियां स्टेशन पर अलग-अलग तारीखों में ठहराव नहीं दिया गया है। मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि यात्री अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की स्थिति जांच लें।

Related Articles

Latest News