भारतीय जनता पार्टी ने नई प्रदेश कार्यकारिणी और क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा संदेश देने की कोशिश की है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर को पश्चिम क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया है। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले हुई यह नियुक्ति राज
गुर्जर समाज को संदेश
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गुर्जर समाज की अच्छी राजनीतिक पकड़ मानी जाती है। ऐसे में नवाब सिंह नागर की नियुक्ति को केवल संगठनात्मक बदलाव नहीं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक संतुलन साधने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा इस फैसले के माध्यम से क्षेत्र में अपने जनाधार को और मजबूत करना चाहती है।नीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। माना जा रहा है कि भाजपा ने इस फैसले के जरिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रभाव रखने वाले गुर्जर समाज को साधने का प्रयास किया है।
कई दिनों से चल रही थी चर्चा
पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष के नाम को लेकर पिछले कई सप्ताह से संगठन और राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी था। कई नेताओं के नाम सामने आ रहे थे, लेकिन नवाब सिंह नागर को मजबूत दावेदार माना जा रहा था। आखिरकार पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश की संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंप दी।
