चीन ने फिलिपींस के रक्षा मंत्री और उनके परिजनों पर प्रतिबंध लगाया


बीजिंग, 12 जून (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने 11 जून को फिलिपींस के रक्षा मंत्री गिल्बर्टो तियोदोरो जूनियर और उनके परिजनों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।

प्रवक्ता ने कहा कि फिलिपींस के रक्षा मंत्री तियोदोरो ने कई बार चीन सम्बंधी झूठी बातें कहीं और चीन के न्याययुक्त हितों को नुकसान पहुंचाया और चीन-फिलिपींस सम्बंध को बर्बाद किया। चीन की प्रभुसत्ता, सुरक्षा और विकास हित की सुरक्षा के लिए चीन ने फैसला लिया है कि तियोदोरो और उनकी पत्नी तथा बच्चों का चीन की मुख्य भूमि, हांगकांग और मकाओ में प्रवेश करने को निषेध किया जाता है और चीन में संगठनों और व्यक्तियों का तियोदोरो और उनकी पत्नी तथा बच्चों के साथ कोई भी कारोबार व सहयोग करने को निषेध किया जाता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Related Articles

Latest News