लखनऊ : अलीगंज पेट्रोल पंप पर मारपीट के मामले की गंभीर जाँच पुलिस द्वारा शुरू।

लखनऊ – अलीगंज पेट्रोल पंप पर हुई मारपीट के मामले की खबर। इस मामले में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को हिरासत में लिया। इंडियन पेट्रोल पंप के पांच कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा प्रभाकर गुप्ता, अजय कुमार, अशीष कुमार सिंह, अरुण कुमार, और अमित कुमार को हिरासत में लिया गया है। वायरल वीडियो में दिख रहे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मारपीट के मामले में अलीगंज थाना क्षेत्र के इंडियन पेट्रोल पंप पर रविवार को हुआ था।

Related Articles

Latest News