22 वर्ष पुराने अपहरण के मामले में आरोपित पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी को आज बस्ती कोर्ट में लाया जा सकता है। अमरमणि के एमपी-एमएलए न्यायालय आने के बाद भी सुनवाई होगी या नहीं इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसकी बड़ी वजह है कि आज बस्ती में सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव है। अमरमणि काफी समय से इस मामले में गैरहाजिर चल रहे हैं।
