नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के द्वारका में शुक्रवार को हुई सनसनीखेज डकैती के सिलसिले में तीन लोगों को रविवार को गिरफ्तार किया गया। लुटेरा गिरोह के सदस्यों ने खुद को ईडी अधिकारी बताकर एक व्यक्ति का अपहरण करने के बाद उससे 3 करोड़ रुपये लूट लिए थे।
