यूपी: चावल की दुनिया में धूम, बासमती और गैर-बासमती निर्यात में बंपर उछाल, कृषि निर्यात ₹30,000 करोड़ के पार!

 बासमती चावल में न्यूनतम निर्यात मूल्य पूर्णता समाप्त होने और गैर बासमती पर लगा प्रतिबंध हटने से निर्यात तेजी से बढ़ा है। कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के आंकड़े बताते हैं कि उत्तर प्रदेश से वर्ष 2025-26 में 98,006 मीट्रिक टन बासमती और गैर बासमती 2,01,285 मीट्रिक टन कई देशों में निर्यात किया गया। जबकि वर्ष 2024-25 में 78,566 मीट्रिक टन बासमती और गैर बासमती 1,30,845 मीट्रिक टन व वर्ष 2023-24 में 58,572 मीट्रिक टन बासमती और 46,884 मीट्रिक टन गैर बासमती चावल का निर्यात किया गया था।

दरअसल, बासमती के निर्यात पर 1200 डालर प्रति टन न्यूनतम निर्यात मूल्य लगता था, जो निर्यातकों के हिसाब से अधिक था। इस वजह से निर्यात न के बराबर करते थे। केंद्र सरकार ने निर्यात बढ़ाने के लिए न्यूनतम निर्यात मूल्य अगस्त 2023 में घटाकर 950 डालर प्रति टन कर दिया। फिर भी निर्यात में इजाफा नहीं हुआ तो सितंबर 2024 में न्यूनतम निर्यात मूल्य पूर्णता समाप्त कर दिया गया। इससे निर्यात के रास्ते खुल गए और पिछले वर्षों की तुलना में अधिक निर्यात होने लगा है।

इत वर्षों में इतने रुपये का हुआ निर्यात

2023-24 – बासमती 623.74 करोड़, गैर बासमती 137.61 करोड़

2024-25 – बासमती 748.56 करोड़, गैर बासमती 380 करोड़

2025-26 – बासमती 868.37 करोड़, गैर बासमती 612.15 करोड़

बासमती निर्यात के ये टॉप-25 देश

दक्षिण अफ्रीका, कनाडा, नेपाल, संयुक्त राज्य अमेरिका, आस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड, इराक, जर्मनी, बेल्जियम, घाना, रीयूनियम, मॉरीशस, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, स्वीडन, स्पेन, सऊदी अरब, पुर्तगाल, इटली, नॉर्वे, फ्रांस, लेबनान

गैर बासमती के निर्यात के ये टॉप-25 देश

नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात, संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, सऊदी अरब, नीदरलैंड, बेल्जियम, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, स्वीडन, ऑस्ट्रेलिया, मिस्र, आयरलैंड, कतर, इराक, दक्षिण अफ्रीका, नॉर्वे, हांगकांग, डेनमार्क, स्विट्जरलैंड, मॉरीशस, अंगोला, फ्रांस, ओमान, न्यूजीलैंड

Related Articles

Latest News