केडी सिंह बाबू स्टेडियम के स्विमिंग पूल में शनिवार से शुरू हुई केएन कपूर मेमोरियल राज्य सीनियर तैराकी चैंपियनशिप के पहले दिन झांसी की जिया यादव, अयोध्या के कृष्णा यादव और बरेली के गौतम शाह ने नए कीर्तिमान स्थापित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं, महिला वर्ग में गौतमबुद्धनगर की शैला भाटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। महिला 100 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धा में झांसी की जिया यादव ने 1:06.24 मिनट का समय निकालकर नया रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक जीता। इस स्पर्धा में गौतमबुद्धनगर की सिदक कौर को रजत तथा आगरा की महेशिका लावण्या को कांस्य पदक मिला। पुरुष 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में अयोध्या के कृष्णा यादव ने 58.82 सेकंड का समय निकालकर नया कीर्तिमान स्थापित किया और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।कन्नौज के यर्थाथ ने रजत तथा इशान रस्तोगी ने कांस्य पदक हासिल किया। पहले दिन का तीसरा रिकॉर्ड बरेली के गौतम शाह ने पुरुष 100 मीटर फ्रीस्टाइल में बनाया। उन्होंने 55.48 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। गाजियाबाद के आर्यन चिकारा को रजत और वाराणसी के सत्यम साहनी को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। महिला वर्ग में गौतमबुद्धनगर की शैला भाटी ने 400 मीटर फ्रीस्टाइल, 200 मीटर इंडीविजुअल मेडले, 100 मीटर फ्रीस्टाइल और 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर चार स्वर्ण अपने नाम किए। मेजबान लखनऊ के खाते में पहले दिन केवल एक कांस्य पदक आया।
पुरुष वर्ग:
1500 मीटर फ्री स्टाइल
स्वर्ण- विश्वनाथ आनंद- भदोही
रजत- सचिन यादव- कुशीनगर
कांस्य- गोलू यादव- देवरिया
100 मीटर बैक स्ट्रोक
स्वर्ण-विराट चौहान- कुशीनगर
रजत- अमन यादव- कुशीनगर
कांस्य- अयान विश्नोई- गौतमबुद्धनगर
200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक
स्वर्ण- शुभम चौहान- स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई
रजत- अंकित यादव- कुशीनगर
कांस्य- अंशुल कुमार निषाद- देवरिया
200 मीटर इंडीविजुअल मिडले
स्वर्ण- अजीत यादव- कानपुर
रजत- ईशान रस्तोगी- कन्नौज
कांस्य- कृष्णा यादव- अयोध्या
400 मीटर फ्रीस्टाइल
स्वर्ण- आर्यन- गाजियाबाद
रजत- यर्थाथ – कन्नौज
कांस्य- सत्यम- वाराणसी
50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक
स्वर्ण- अंशुल कुमार निषाद- देवरिया
रजत- शुभम चौहान- स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई
कांस्य- शिवेंद्र यादव- लखनऊ
महिला वर्ग
1500 मीटर फ्री स्टाइल
स्वर्ण- प्रियनंदिनी ठाकुर- गाजियाबाद
रजत- सान्वी – गौतमबुद्धनगर
कांस्य- प्रतीक्षा निषाद- कांस्य
200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक
स्वर्ण- श्रावी वर्मा- गौतमबुद्धनगर
रजत-अंतरा सिंह- देवरिया
कांस्य- दीपशिखा कुमारी-देवरिया
50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक
स्वर्ण- इरा गौर- गाजियाबाद
रजत- सिदक कौर- गौतमबुद्धनगर
कांस्य- भाविका चौधरी- गौतमबुद्धनगर
