UP: कम दाम में मिलेंगे आवास विकास के ये आलीशान फ्लैट, 15 जून से पंजीकरण शुरू, जानें पूरी details

उप्र आवास एवं विकास परिषद अपनी योजनाओं में काफी समय से नहीं बिक रहे फ्लैट्स के लिए 15 जून से पंजीकरण खोलेगा। आवास विकास इन फ्लैट्स के दाम कम करके एकमुश्त योजना शुरू करेगा। 29 अप्रैल को आयोजित बोर्ड बैठक में फ्लैट्स के दाम कम करने के लिए गठित कमेटी अगले हफ्ते इस पर निर्णय ले लेगी।

दरअसल आवास विकास के प्रदेश भर में लगभग 7000 फ्लैट खाली हैं। इनके दाम अधिक होने के कारण छूट देने के बाद भी ये नहीं बिक रहे हैं। इनमें वृंदावन योजना में एवरेस्ट एन्क्लेव, हिमालय एन्क्लेव और अवध विहार योजना में भागीरथी एन्क्लेव, मंदाकिनी एन्क्लेव, हरदोई रोड स्थित आम्रपाली योजना और गाजियाबाद स्थित मंडोला योजना में फ्लैट खाली हैं। एवरेस्ट एन्क्वलेव में फ्लैट की कीमत 1.25 करोड़ से भी अधिक है। आवास विकास अपने प्रदेश भर में खाली फ्लैट बेचने के लिए ग्राहकों को छूट का ऑफर दे रहा है। पिछले महीने ही परिषद की एकमुश्त योजना समाप्त हुई है। इस योजना के तहत परिषद ने लगभग 1200 करोड़ मूल्य के 2620 फ्लैट बेचे हैं। इनमें जी प्लस टू और जी प्लस थ्री फ्लैट शामिल हैं। 29 मई को हुई बोर्ड बैठक में प्रदेश भर में खाली लगभग 7000 फ्लैट्स के दाम कम करने के लिए कमेटी का गठन किया गया है।

6500 रुपये प्रति वर्गमीटर तक जमीन के दाम बढ़ाए

आवास विकास ने लखनऊ स्थित अपनी आवासीय योजनाओं में 6500 रुपये प्रति वर्गमीटर तक दाम बढ़ा दिए हैं। इनमें वृंदावन योजना, अवध विहार योजना, आम्रपाली योजना, गोकुल ग्राम योजना और तकरोही कीदीन दयालपुरम योजना शामिल हैं। बोर्ड बैठक में इसके लिए बनाई गयी कमेटी ने नई नीति मार्जिन कॉस्ट लैंट रेट (एमसीएलआर) के आधार पर कीमतें बढ़ाई हैं। इसके तहत विकसित कालोनियों में डीएम सर्किल रेट से कीमत कम नहीं होनी चाहिए। जहां कालोनियां अभी विकसित हो रही हैं वहां 8.70 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से जमीन की कीमत बढ़ाई जाएगी।

योजना   पहले कीमतअब कीमत
वृंदावन योजना 3 41,000 44,600
वृंदावन योजना 437,000 43,500
अवध विहार योजना 38,00041,500
आम्रपाली योजना30,000   32,700
गोकुल ग्राम योजना (1 और 2)16,000 17,500
दीन दयाल पुरम योजना 17,000   29,000

Related Articles

Latest News