वाराणसी की कमिश्नरेट पुलिस अब और स्मार्ट हो गई है। पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुलिस सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर से गश्त करेगी। एक निजी बैंक ने वाराणसी टूरिस्ट पुलिस को सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर उपलब्ध कराया है। शुक्रवार को पुलिस ने दशाश्वमेध क्षेत्र में सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर का प्रदर्शन किया।
