लखनऊ, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। यूपी के दस सरकारी अस्पतालों को बजट की संजीवनी दी गई है। पांच राजकीय मेडिकल कॉलेज व एक स्वायत्तशासी संस्थान को बजट जारी किया गया है। मरीजों को बेहतर व अत्याधुनिक इलाज मुहैया कराने के मकसद से उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अस्पतालों को बजट जारी किया है।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि मरीजों की सहूलियतों के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। अस्पतालों को आधुनिक मशीनों से लैस किया जा रहा है। मरीजों का भरोसा लगातार सरकारी अस्पतालों पर बढ़ रहा है। यही वजह है कि मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। पहले डॉक्टरों का सरकारी अस्पतालों में बैठने का समय निश्चित नहीं था। इसमें काफी हद तक सुधार हुआ है। समय पर डॉक्टर ओपीडी में आ रहे हैं। इमरजेंसी सेवाओं में भी सुधार हो रहा है। मरीजों को मुफ्त दवाएं मुहैया कराई जा रही हैं। जांच की सुविधा भी फ्री है। सीटी स्कैन व डायलिसिस की सुविधा मरीजों को फ्री मुहैया कराई जा रही है। अस्पतालों के अपग्रेड किया जा रहा है।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि पांच मेडिकल कॉलेजों को निर्माण एवं उपकरण मद में 95.646 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें झांसी के राजकीय मेडिकल कॉलेज को 14.40 करोड़ रुपये, कानपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज 17.30 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। मेरठ राजकीय मेडिकल कॉलेज को 28.80 करोड़ रुपये, आगरा के राजकीय मेडिकल कॉलेज को 20.746 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया।
गोरखपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज को 14.40 करोड़ रुपये दिए गए हैं। स्वायत्तशासी संस्था गोरखपुर श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर संस्थान को भी 20,00,000 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
किस अस्पताल को कितनी राशि (रुपए में) :-
जिला क्षयरोग चिकित्सालय, बस्ती – 1,70,81,660
जिला चिकित्सालय, बदायूं – 1,96,73,070
जिला चिकित्सालय, अयोध्या – 5,10,55,788
राजनरायण माहेश्वरी चिकित्सालय, शिकोहाबाद – 2,58,28,126
जिला महिला चिकित्सालय, बरेली – 1,39,85,850
जिला महिला चिकित्सालय, जौनपुर – 1,37,24,502
बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय, हाथरस – 80,06,000
टीबी सेनोटोरियम, सहारनपुर – 63,97,110 100
शैयायुक्त चिकित्सालय, बलिया – 60,28,030
बलरामपुर चिकित्सालय, लखनऊ – 10,12,59,980
सुपर स्पेशियलिटी डेन्टल यूनिट, बलरामपुर, लखनऊ – 2,40,11,400
-आईएएनएस
विकेटी
