Kolkata: सियालदह राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में फायरिंग, कोई हताहत नहीं; आरोपी युवक गिरफ्तार

सियालदह राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में फायरिंग करने की खबर है। हालांकि फायरिंग के दौरान किसी यात्री के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। पूर्वोत्तर रेलवे के एक बयान के अनुसार सियालदह राजधानी में एक 41 वर्षीय व्यक्ति ने ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर (टीटीई) के साथ हुए विवाद के बाद नई दिल्ली- सियालदह राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में कथित तौर पर फायरिंग शुरु कर दी।

Related Articles

Latest News